फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राखी फोटो स्टूडियो पर करीब एक करोड़ की जीएसटी चोरी का शक, बिलों के मिलान से होगा खुलासा

Sat, 25 Apr 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राखी फोटो स्टूडियो, हसनपुर फर्म पर जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में करीब 80 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है, जबकि यह आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंचने की आशंका है। विभाग अब बिलों का मिलान करेगा और फर्म को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 576 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सामग्री की खरीद फर्मों के माध्यम से की जाती है। वर्ष 2022 से 2025 के बीच गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को उक्त फर्म से स्टेशनरी की आपूर्ति की गई। इस दौरान करीब 80 लाख रुपये की खरीद दर्ज हुई।
जांच में सामने आया कि फर्म ने सामान पर जीएसटी तो वसूली, लेकिन जमा नहीं की। पहले भी फर्म को जवाब के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई पक्ष नहीं रखा गया। मामले की जांच सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि 889 बिलों में से 721 प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें जीएसटी विभाग को भेजा गया है। विभाग बिलों का मिलान कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार जीएसटी चोरी की राशि बढ़ सकती है। जांच के बाद टैक्स वसूली और अन्य कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फर्म को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें