अमरोहा। जोया कस्बे में नेशनल हाईवे पर दस दुकानों पर जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पिछले दिनों चिह्नीकरण के बाद मंगलवार को टीम ने एनाउंसमेंट कराया था और दुकानदारों को सामान हटाने की चेतावनी दी थी। इस संबंध में दुकानदार डीजीएम से मिले लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।
पिछले साल एनएचएआई ने जोया में मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर अंडरपास के नजदीक दस दुकानों पर अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया था। दुकानदारों को जल्द से जल्द अपनी दुकानों को हटाने के संबंध में नोटिस भी जारी किए थे लेकिन उस दौरान व्यापारियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पिछले दिनों फिर से दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई।
23 दिसंबर को एनएचएआई की टीम ने यहां फिर से सर्वे किया। एनएचएआई के पीडी के निर्देशन में टीम ने दुकानदारों से वार्ता की थी। साथ ही एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी थी कि या तो वह खुद अपना सामान हटा लें अन्यथा एनएचएआई द्वारा बुलडोजर चलाकर दुकानों को ध्वस्त करा दिया जाएगा। बीते बृहस्पतिवार को टीम दोबारा जोया पहुंची। यहां पर अतिक्रमण की जद में आने वाली दस दुकानों को चिह्नित कर नोटिस भी चस्पा किए। मंगलवार को दुकानदारों को चेतावनी देने के लिए एनाउंसमेंट भी कराया। बुधवार को दुकानदार एनएचएआई के डीजीएम से मिले, लेकिन उन्होंने कार्रवाई रोकने से इन्कार कर दिया।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद