फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में विलय का सवाल ही नहीं

विज्ञापन
गजरौला के होटल हवेली में पत्रकारों से वार्ता करते शिवपाल यादव। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अनुज और कभी सपा सरकार में बराबरी की ताकत रखने वाले कद्दावर नेता और अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन कर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पार्टी के समाजवादी पार्टी में विलय की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम एंचोड़ा कंबोह (संभल) स्थित श्री कल्कि धाम में आचार्य प्रमोद कृष्णम के निमंत्रण पर कल्कि महोत्सव में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रवि यादव के नेतृत्व में होटल हवेली में जोरदार स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश में हुए उप चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव लड़कर अपने बुलंद इरादों का अहसास करा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सरकार के विरोध में जेल भरों आंदोलन भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा जबकि उनकी पार्टी किसी से भी गंठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मरगूब त्यागी, मान सिंह राणा, देवेंग्र नागर, सिद्धार्थ चौहान, जुगनू, अफजाल चौधरी, राजेंद्र यादव, सतीश यादव, अन्नू यादव, कैप्टन सर्वेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें