फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौटने लगे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर कांवड़िये लौटने लगे हैं। हाईवे पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई देने लगी है। वह सावन माह के प्रथम सोमवार को अपने निकट के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पुलिस ने उनको थानाक्षेत्र की सीमा तक सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन


भगवान शिव को अतिप्रिय सावन माह में कांवड़िये ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल ले जाकर अपने निकट के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है। इसके अगले दिन सोमवार से सावन माह शुरू हो रहा है। प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौटने लगे हैं। शुक्रवार शाम रामपुर निवासी मोहित, विशाल व राजू ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर हर हर बम बम करते हुए गंतव्य को रवाना हो रहे थे। तीनों कांवड़ियाें ने बताया कि वह सावन माह के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल ले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें