फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ड्रोन कैमरे से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से की जा रही है। कांवड़ यात्रा के रास्तों पर मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इतना ही नहीं किसी भी तरह के लापरवाही बरतने पर सीओ और थानेदार जिम्मेदार होंगे। ये बात एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार की रात अधीनस्थों के साथ बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते शिवभक्तों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से मुख्य स्थान और चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरा से निगरानी करते रहें। चिकित्सा विभाग के डॉक्टर से समन्वय स्थापित कर स्थान चिह्नित कर लें, जिससे शिवभक्तों को आपात स्थिति में परेशानी का सामना न करना पड़े। यातायात डायवर्जन के उपरांत ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहें।
सेवा शिविर संचालकों से वार्ता कर उनकी परेशानियों को दूर करने का काम करें। सभी शिविर मानक व शर्तों के आधार पर लगने चाहिएं। सुरक्षा की दृष्टि से शिविर में कार्य कर रहे प्रत्येक व्यक्ति की पूर्ण जानकारी शिविर संचालक अपने पास रखेंगे। शिविरों में की गई विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर लें। जिससे किसी भी तरह की घटना न हो सके। थानाध्यक्ष को कावड़ियों के आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सतर्कता और निगरानी बरतनी होगी। सभी प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाए। जलाभिषेक के दौरान मंदिरों पर भी फोर्स तैनात की जाए।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा: एक महीने तक 30 स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस
गजरौला। सावन माह में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने, तिगरी व ब्रजघाट की दिशा में जाने वाले भारी एवं माल वाहक वाहनों को जाने से रोकने के लिए 30 स्थानों पर पुलिस व पीएसी जवान मुस्तैद रहेंगे। स्नान घाटों पर पुलिस-पीएसी के साथ ही गोताखोर व एसडीआरएफ जवान बचाव स्टीमर, जाल आदि उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे।
21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इसके बाद सोमवार से सावन माह शुरू हो जाएगा। भगवान शिव को अति प्रिय सावन माह के प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल ले जाकर शिव भक्त अपने समीप के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा भगवान भोलेनाथ के ऐसे भक्त जो कांवड़ तो नहीं लाते, लेकिन प्रत्येक सोमवार को गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। वह ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने के बाद गंगा जल ले जाकर शिव का अभिषेक करेंगे। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गजरौला थाना क्षेत्र को छह सुपर जोन में बांटा है।
प्रत्येक सुपर जोन पर निगरानी के लिए पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इधर पुलिस ने 30 स्थान चिन्हित किए हैं। जिन पर 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक पुलिस व पीएसी जवान तैनात रहेंगे। जबकि गंगा तट व स्नान घाटों पर गोताखोर, कुशल तैराक, फ्लड पीएसी के जवान और एसडीआरएफ मुस्तैद रहेंगे। सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर ने बताया कि चिन्हित स्थानों पर 24 घंटे पुलिस कर्मी व पीएसी जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था किले से भी मजबूत की जाएगी।
-
यहां तैनात रहेंगे पुलिस व पीएसी के जवान
गजरौला। ब्रजघाट गंगा पुल के नीचे, तिगरी में स्नान घाट, अच्छन मियां की मजार से कुमराला तिराहा तक, अंडरपास भारापुर रेलवे लाइन, अहरौला तेजवन चौराहा, कुमराला तिराहा चौकी के पीछे, चौकी कुमराला, कुमराला तिराहा से ख्यालीपुर ढाल तक, शहवाजपुर डोर ईदगाह व मस्जिद, भानपुर रेलवे क्रॉसिंग, इंद्रा चौक चौराहा, खाद गुर्जर मोड-चौपला, चौपला से सिहाली जागीर बॉर्डर, ब्रजघाट से कांकाठेर तक, जीरो बांध कट, ओसीता कट, कांकाठेर कट, कांकाठेर से शहवाजपुर डोर तक, शहवाजपुर कट, यूएस फैक्टरी कट, शहवाजपुर से डोर से अलीपुर तक, बगद नदी पर बनी टूटी पुलिया, जुबिलेंट फैक्टरी के सामने फ्लाईओवर, भानपुर फाटक से प्रेम धाम बॉर्डर, मोगा होटल ट्रकों वाले कट, मेला होटल कट पर पुलिस कर्मी व पीएसी जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें