फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी ने किया घटनास्थल का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीआइजी शलभ माथुर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) की टीम ने चर्चित शीशपाल हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को घटनास्थल का मुआयना किया। टीम ने मौके पर बारीकी से जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। टीम एक घंटे तक मौका-ए-वारदात पर रही। इसके बाद रजबपुर थाने पहुंची और फिर वापस लौट गई।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के मेहम्मदी की मढ़ैया गांव निवासी मजदूर शीशपाल सिंह सात जुलाई 2018 को रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था। रजबपुर पुलिस ने उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसा मानते हुए पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अमरोहा-अतरासी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया था। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने गांव के ही भगवानदास, कपिल और गजेंद्र के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य सबूत मिटाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने भगवानदास और कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि गजेंद्र सिंह फरार है। फिलहाल मामले की जांच सीओ संभल कर रहे हैं।
वहीं आरोपी गजेंद्र सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग के आदेश पर डीआईजी शलभ माथुर ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया। लेकिन शुक्रवार को डीआइजी के नेतृत्व में एसएसपी पवन कुमार, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार और सीओ कोतवाली इंदु सिद्धार्थ जांच करने अमरोहा पहुंचे। इधर से एसपी पूनम, सीओ धनौरा सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। टीम ने हाईवे पर स्थित घटनास्थल मुआयना किया। मौके पर स्थानीय लोगों से बात कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई। इसके बाद टीम रजबपुर थाना पहुंची और थोड़ी देर बाद वापस लौट गई। एसपी पूनम ने बताया कि शीशपाल हत्याकांड प्ररकण में एसआइटी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें