फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश तुम्हें ये नहीं पता कि तुम्हारे अगल-बगल में बैठे लोग कातिल हैं...

Wed, 30 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोया में तुर्क बिरादरी में अपनी अलग पहचान व रुतबा रखने वाले नेता पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि अखिलेश तुम्हें ये नहीं पता कि तुम्हारे अगल बगल में कातिल लोग बैठे हैं। कातिल लोगों को मंत्री पद से हटाओ, वरना समाज सपा को वोट नहीं देगा। उन्होंने यह बात गांव फतेहपुर माफी में शौकत पाशा के तीजे के दौरान हुई पंचायत में कही। 
विज्ञापन


यूं तो बर्क तुर्क बिरादरी के जाने माने नेता हैं। बिरादरी को भी उन पर नाज है। अपनों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं। यहां बता दें कि पाशा की हत्या के बाद उनके मुंह से मृतक के परिवार को ढांढस बंधाते समय जो अल्फाज निकले थे वह सबको चौंकाने के लिए काफी थी। गहरा दुख जताते हुए कहा था कि तुर्कों के गढ़ में पाशा को मार दिया, सोचने की बात है।

बुधवार को हुई पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को चेताते हुए कहा कि अखिलेश तुम्हें ये नहीं मालूम कि तुम्हारी बगल में कातिल बैठे हैं। उनको मंत्री पद से हटाओ। अगर नहीं हटाओगे तो समाज के लोग समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देंगे। उन्होंने बिरादरी के लोगों से इसी तरह संगठित रहने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें