फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफाक के फोन पर खुल जाते थे थानों के लॉकअप

Fri, 02 Sep 2016 02:13 AM IST
पुष्पेंद्र शर्मा/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Sex slaves Women take up arms against ISIS - फोटो : www.empoweringwomennow.com
विज्ञापन
बीवी के साथ मिलकर इंडिया और नेपाल की पांच हजार से अधिक लड़कियों को सेक्स की मंडी में नीलाम कर चुका आफाक बाकरी पुलिस महकमे में अच्छा खासा रसूख रखता था। उसके एक फोन पर पुलिस अपराधियों को बिना किसी ना नुकर के छोड़ देती थी। आफाक ने लड़कियों को फंसाने के लिए इलाके में अपने गुर्गों की टीम छोड़ रखी थी। ये गुर्गे आए दिन लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाते थे, जिन्हें आफाक चुटकी बजाते छुड़ा लेता था। 
विज्ञापन


आफाक की करतूतों का कच्चा चिट्ठा प्याज के छिलकाें की तरह उतरने लगा है। गंदी कमाई में ‘अंधे’ हो चुके आफाक ने अपने इलाके की लड़कियों को भी नहीं बख्शा। पिछले एक साल में उसने उझारी क्षेत्र की दो लड़कियों को अपने गुर्गों के जरिए प्रेम जाल में फंसाया और फिर दिल्ली में जीबी रोड के कोठों पर ले जाकर झोंक दिया।

हसनपुर क्षेत्र में कई मामले में ऐसे सामने आ चुके  हैं। जब दोस्ती, मुहब्बत से होते हुए लड़कियों को धंधे में धकेले जाने की बात सामने आई है।  करीब एक साल पहले हसनपुर के ब्लाक तिराहे पर एक युवक बाइक पर बैठाकर  एक युवती को गजरौला की दिशा में ले जा रहा था। तो वहीं पर उस युवक की दूसरी गर्ल  फ्रेंड ने देख लिया। बाइक रूकवाकर वह युवती से भिड़ गई और मारपीट करने लगी। मौके पर  लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन


एक युवक के लिए दो युवतियों का लाइव ड्रामा लोगों ने  देखा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों व युवक को कोतवाली ले  आई थी। पुलिस पूछताछ में हंगामा करने वाली युवती ने कहा था कि लड़का मेरा प्रेमी है  और दूसरी उसे फंसा रही हैं। जबकि लड़के ने दोनों युवतियों से संबंध होने की बात  स्वीकारी थी।

सुबह से शाम तक कोतवाली में मजमा लगा रहा था। जब हसनपुर के कोतवाल  इंद्रमणि वर्मा थे। पकड़ा गया लड़का उझारी कस्बे का था। पुलिस कार्रवाई का मन बना रही थी लेकिन आफाक बाकरी के फोन पर युवक व युवतियों को कोतवाली से छोड़ दिया गया था। आफाक को अपना धंधा चलाने के लिए अपराधियों की जरूरत थी। लिहाजा वह उन्हें संरक्षण देता था। इसके लिए आफाक ने अमरोहा पुलिस महकमे में मजबूत पकड़ बना ली थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें