अमरोहा। कोरोना से 32 वर्षीय टेलर मास्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 109 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनमें चिकित्सक और जिला अस्पताल की नर्स भी शामिल हैं। जिले में 2,227 व्यक्ति सक्रिय हैं।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट आई, जिसमें गजरौला में सात, हसनपुर में आठ, जोया में 14, धनौरा में 20 और अमरोहा में 57 संक्रमित मिले हैं। इन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 578 की जांच में 92 पॉजिटिव है। इसके अलावा निजी लैब से 14 संक्रमित की रिपोर्ट आई है। सोमवार को 370 लोग स्वस्थ हुए।