अमरोहा। जिले में जनवरी से अब तक हर 25वां सैंपल पॉजिटिव मिला है। हालांकि, अब आकर संक्रमण की दर धीमी पड़ी है। वहीं, अब संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 84 प्रतिशत हैैै।
एक जनवरी से 16 मई तक 4,00,457 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 15,551 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। आंकड़ों के अनुसार के अनुसार हर 25 वां सैंपल संक्रमित पाया गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिविटी दर 3..88 प्रतिशत बताई है। इन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 1,78,610 लोग मिले हैं। खास बात यह है कि 13,069 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इसके चलते स्वस्थ होने की दर 84.04 प्रतिशत है। फिलहाल 1,980 संक्रमित होम आइसोलेट में हैं। वहीं, रोजाना जिले से नमूने जांच के लिए नोएडा भेजे जाते हैं। 72 से 96 घंटे बाद इन सैंपलों की रिपोर्ट मिलती है।
सैंपल लेने की दर तय
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए सैंपल निजी लैब को भेजता है तो 500 रुपये का शुल्क देना होगा। निजी डॉक्टर द्वारा सैंपल की जांच कराने पर 700 रुपये और निजी लैब द्वारा खुद सैंपल लेने पर 900 रुपये देने होंगे। इस शुल्क में जीएसटी भी शामिल है।