अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। बुधवार को फिर मेडिकल संचालक और फैक्टरी कर्मचारी सहित सात लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल 33 केस एक्टिव हो गए हैं। सभी मरीज होम क्वारंटी है।
बुधवार को जिले 1218 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जबकि 658 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 656 सैंपल निगेटिव पाए गए। जबकि दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं अमरोहा में 100, धनौरा 78, गजरौला में 100, हसनपुर में 70, जोया में 70, रहरा में 45 और जिला अस्पताल में 142 समेत 605 लोगों की इंटीजन जांच कराई गई है। जिसमें धनौरा में एक मेडिकल स्टोर संचालक व उनके परिवार के दो सदस्य और स्टाफ समेत चार लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि एक फैक्टरी कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि बुधवार तक जिले में 324441 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 322399 की सैंपलों का जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 317891 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 686 सैंपलों की रिपोर्ट आना है। अब तक कुल 4508 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 4425 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल 33 केस एक्टिव चल रहे हैं।
कोरोना मीटर:-
नए संक्रमित---------------07
कुल संक्रमित-------------4508
सक्रिय मरीज--------------33
ठीक हुए मरीज-------------00
कोरोना से मौत आज-------00
कोरोना से मौत कुल------- 50