फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नौकर की मौत, मालकिन झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। रास्ते पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर किसान की पत्नी और नौकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नौकर की मौत हो गई। जबकि किसान की पत्नी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के नौकर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान ने खेती-बाड़ी करने के लिए एक नौकर भी रख रखा था। शुक्रवार की शाम किसान की पत्नी और नौकर खेत से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। किसी को इसकी जानकारी भी नहीं थी, जबकि तार में करंट दौड़ रहा था। नौकर और किसान की पत्नी तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। बिजली घर फोन करके आपूर्ति बंद कराई। बाद में नौकर और किसान की पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने नौकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि किसान की पत्नी का इलाज गोपनीय तरीके से चल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। गुपचुप तरीके से नौकर के शव का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें