फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : जिलेभर में 34 स्थान पर होगा रावण दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दशहरा का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। दशहरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले के सभी बारह थानों क्षेत्रों के शहर और गांवों में 34 स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। खुफिया तंत्र संदिग्धों पर नजर जमाए हुए हैं। साथ ही आयोजन स्थलों पर जाकर पुलिस प्रशासन ने बारीकी के साथ निरीक्षण करते आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि त्योहारों के चलते जिले में अलर्ट जारी किया गया है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पटाखों से होने वाली अग्निकांड की घटनाओं को लेकर अब विभाग और गंभीर है। ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है। पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी होती हैं। कहीं भी कोई आग की घटना होने पर तत्काल सहायता पहुंचाने को विभाग की ओर से दमकल वाहनों को 24 घंटे तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाजा से जिले को तीन जोन और बारह सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए जोन और सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए है।

इन स्थानों पर होंगे पुतला दहन
अमरोहा नगर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में, देहात थानाक्षेत्र के जलीलपुर बक्काल, शाहिदपुर, डिडौली कोतवाली क्षेत्र में डिडौली, इकोंदा, जोया, पतेई खालसा, मंडी धनौरा थानाक्षेत्र में महादेव मंदिर कस्बा धनौरा और शेरपुर में। गजरौला थानाक्षेत्र में अवंतिका पार्क, रेलवे स्टेशन और कांकाठेर, तिगरी, नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में कूड़ी माफी, खेड़ा अपरोला, कौराल, जब्दी, पीला कुंड, गजस्थल, रामपुर जुन्नरदार, बसेड़ा तगा, बिबड़ा खुर्द, डहकवाडा, खेड़ा और नौगांवा कस्बा, रजबपुर थानाक्षेत्र के रजबपुर, बछरायूं थानाक्षेत्र के महादेव मंदिर कानूनगोयान, हसनपुर से शिवाला मंदिर होली वाला, सैदनगली थानाक्षेत्र में सैदनगली कस्बा, उझारी, आदमपुर थानाक्षत्र में आदमपुर, दढियाल, ढबारसी और रहरा थानाक्षेत्र में रहरई में पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन



डिडौली में 26 को होगा रावण दहन
प्रशासनिक आंकड़ाें के मुताबिक डिडौली में 26 अक्तूबर को रावण दहन किया जाएगा। इसके अलावा जोया और पतेई खालसा में दशहरा से अगले दिन 25 अक्तूबर को, सैदनगली कस्बे में 28 अक्तूबर को रावण का पुतला जलाया जाएगा। जबकि दढि़याल में 25 अक्तूबर और ढबारसी व रहरई में 29 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। साथ ही मेले भी आयोजित होंगे।


अमरोहा में बन रहे 45 और 35 फीट के पुतले
अमरोहा नगर में जेएस इंटर कालेज के मैदान में दशहरा का मेला लगता है। यहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होता है। पिछले कई दिनों से मोहल्ला चकली में बब्बू खां और उनके बेटे अयान वली इन पुतलों को तैयार कर रहे हैं। रावण के पुतले की ऊंचाई 45, और मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों की ऊंचाई 35-35 फीट रहेगी। लगभग इनके पुतले तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें