गजरौला के विश्वबंधु एकेडमी में सीबीएसई 10वीं का अच्छा रिजल्ट आने पर खुशी से उछलते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में सेंटमेरी गजरौला के 36 बच्चों ने सीजीपीए टेन हालिस कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफलता का परचम लहराया। वहीं सेंटमेरी दाउद सराय दूसरे स्थान पर रहा। इस स्कूल के बच्चे 24 बच्चे इस सूची में शामिल हुए।
वहीं धनौरा का ब्लूबर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल जनपद में तीसरे पायदान पर रहा। जिले के करीब 154 मेधावियों ने सीजीपीए टेन हासिल कर जनपद का नाम रोशन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
जनपद में सीबीएसई दसवीं कक्षा के 24 स्कूल संचालित हैं। सभी स्कूलों का शतप्रतिशत रिजल्ट रहा है। सीजीपीए टेन हासिल करने में सेंटमेरी गजरौला अव्वल रहा। इस स्कूल के 36 छात्र-छात्राओं ने सीजीपीए टेन हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं सेंटमेरी दाउद सराय जनपद में दूसरे पायदान पर रहा। इस स्कूल के 24 मेधावियों ने सीजीपीए टेन प्राप्त किया।
धनौरा का ब्लूबडर्स इंटरनेशनल स्कूल जनपद में तीसरे स्थान पर रहा। इस स्कूल के सोलह मेेधावी सूची में शामिल हुए। वहीं अमरोहा का आरके पब्लिक स्कूल जनपद में चौथे स्थान पर रहा। चौदह मेधावियों ने सीजीपीए टेन प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
वहीं धनौरा का एमएस पब्लिक स्कूल जिले में पांचवें स्थान पर रहा। इस स्कूल के 12 मेधावियों ने नाम रोशन किया। जबकि अमरोहा की लिटिल स्कालर्स एकेडमी जिले में छठे स्थान पर रहा। इस स्कूल के दस बच्चों ने सीजीपीए टेन हासिल किया।
वहीं सातवें स्थान पर जिले के दो स्कूल शामिल रहे। इसमें कारमेल पब्लिक स्कूल गजरौला और दिल्ली आइडियल पब्लिक स्कूल रहा। दोनों स्कूलों के छह-छह बच्चे सूची में शामिल हुए। वहीं जनपद में आठवें स्थान पर हिल्टन कांवेंट स्कूल अमरोहा और विक्टोरिया पब्लिक स्कूल अमरोहा रहा।
जिले में नौंवे स्थान पर पाइनवुड स्कूल अमरोहा और एचएसस पब्लिक हसनपुर रहा। दोनों स्कूलों के चार-चार बचे जिले की सूची में शामिल हुए। वहीं दसवें स्थान पर हीरा इंटरनेशनल स्कूल धनौरा रहा। जिले में 153 बच्चों ने सीजीपीए टेन हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।