फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता के लिए होगा गोष्ठी का आयोजन

Wed, 23 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा के तहत सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों का शतप्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति, स्थानीय कौशल एवं संस्कृति की जानकारी, भूमि, शिक्षण सामग्री एवं धन आदि का सहयोग तथा विद्यालय की बैठकों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने व नामांकन संख्या में इजाफा करने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय नित नई कार्ययोजनाएं तैयार कर रहा है। कॅरिअर गाइडेंस समेत बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों का भ्रमण तक कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को राज्य की अलग-अलग गतिविधियों से रूबरू कराना है।
अब विद्यालयों में समग्र शिक्षा के तहत सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। सामुदायिक सहभागिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों का शतप्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति, अधिगम सम्प्राप्ति, स्थानीय कौशल एवं संस्कृति की जानकारी, विद्यालय के भौतिक संसाधनों में अभिवृद्धि हेतु श्रम, भूमि, शिक्षण सामग्री एवं धन आदि का सहयोग तथा विद्यालय की बैठकों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। सामुदायिक सहभागिता से अभिभावकों में भी विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना का विकास होगा।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मदनपाल सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशालय की महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से जारी आदेश में नवंबर तक गोष्ठी का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। गोष्ठी में अभिभावकों के अतिरिक्त जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि गोष्ठी के आयोजन के लिए सभी राजकीय विद्यालयों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें