फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर के दायरे में 10 हजार मकान-दुकान, लोगों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका ने आखिरकार स्वकर प्रणाली को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है। इसके कर अमीनों को 50 बकायेदारों को गृह और जलकर की रसीदें वितरित करनी है। उनसे रुपये जमा कर कार्यालय में जमा करना है। इसके अलावा रोजाना 10 आवासीय और अनावासीय भवनों पर स्वकर प्रणाली लागू करना है। दस हजार मकान और दुकानें स्वकर प्रणाली के दायरे और आएंगे। कवायद पूरी होने के बाद प्रत्येक साल एक करोड़ रुपये से अधिक की आय हो सकती है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने मंगलवार को कर और करेत्तर वसूली के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शहर में 35 हजार संपत्तियों से टैक्स की वसूली को अपर्याप्त बताया। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कर की वसूूली नहीं होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि रोजाना 50 बकायेदारों को रसीद बांटें। इसके अलावा 10 संपत्तियों पर स्वकर लागू करें इसके लिए नोटिस जारी की जाए। उन्होंने कहा कि नोटिस और स्वकर निर्धारण में अंतर नहीं होना चाहिए। कम निर्धारण पर टैक्स अमीन को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्माण और स्वास्थ्य अनुभाग में संबद्ध कर्मियों से वसूली कराने को कहा। वसूली नहीं करने पर पांचों कर्मचारियों के वेतन नहीं जारी करने के निर्देश दिए। इसके लिए बिजनौर रोड, जोया रोड, आजाद रोड, लकड़ा बाजार, बाजार रज्जाक, कोट बाजार, बड़ा बाजार के दुकानों के टैक्स को संशोधित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी कर अधीक्षक ओमवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें