अमरोहा। मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज की ओर से डीएनएस कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर और रामपुर जनपदों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में अमरोहा ने विजेता रहा। जबकि मुरादाबाद उपविजेता। जूनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद विजेता और अमरोहा उपविजेता रहा, जबकि सीनियर बालक वर्ग में बिजनौर विजेता एवं मुरादाबाद उपविजेता बना।
कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में सब जूनियर वर्ग का खिताब बिजनौर ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में संभल विजेता और बिजनौर उपविजेता रहा।
सीनियर बालिका वर्ग में मुरादाबाद ने पहला तथा अमरोहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ईशान गिल, वैभव गिल, वर्ध राज, कुणाल देव, हुनाल, कृष्ण, आर्यन, निर्वान, मोहम्मद उवैस, लक्ष्य विश्नोई, गर्व, ऋषभ, रोनित, तनिष्क, वेदांश तथा बालिका वर्ग में दामिनी, मानसी, प्रत्यूषा, रोशनी, अजनास, पूजा, काजल, अपूर्वी, यशस्वी, आयुषी, अक्षिता, काव्या, तान्या, मिस्बाह और सुनिधि का चयन किया गया।
प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक विजय पाल सिंह रहे। इस दौरान डॉ. निशांत कुमार यादव, पवन त्यागी, धर्म सिंह और विकास कुमार मौजूद रहे। चयनकर्ता के रूप में राहुल कुमार, शिव कुमार सिंह और चंद्रकांत ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि निर्णायक मंडल में शहजेब तकी, राजवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, ओवैस जहीर, संजीव, वीर सिंह, जहीर, राजलक्ष्मी और सचिन मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर, जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह तथा क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।