फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर कड़ी होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ब्रजघाट से मुरादाबाद तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर रस्सियां और बल्लियां बांधी जाएंगी, ताकि कांवड़िए एक लेन से दूसरी लेन में न जा सकें।
विज्ञापन

कावंड यात्रा को लेकर शासन भी सख्त है। एक माह तक हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे चलते हैं। इसके लिए हाईवे को वनवे कर दिया जाता है। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हाईवे के बीच में भी डिवाइडर पर भी रस्सी बांधी जाती हैं। हादसों की आशंका कम हो। जहां पहले से लोहे की रेलिंग लगी है, वहां उसी व्यवस्था का उपयोग किया जाएगा लेकिन जहां पर रेलिंग नहीं लगी है। वहां पर बल्लियां और रस्सी बांधी जाएंगी। टीआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवाद
.........

मुख्यमंत्री की जनसभा के चलते हाईवे पर रहा रूट डायवर्जन
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को प्रस्तावित जनसभा को लेकर शुक्रवार से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू रहा, जिससे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। इसके चलते यात्रियों और वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी तथा कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया और छोटे वाहन और रोडवेज बस हाईवे से ही निकलीं। कार्यक्रम स्थल के बाहर हाईवे पर पुलिस तैनात रही और वाहनों को रोक-रोककर लोगों को निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें