फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उतरे सचिव और वीडीओ, नारेबाजी

Sat, 06 Dec 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले ऑनलाइन हाजिरी समेत कई मांगों को लेकर जिले के सभी विकास खंडों में प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। साथ ही नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी) से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने समेत विभिन्न समस्याओं पर प्रभावी निर्णय लिए जाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की समस्त फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में विभागीय ग्राम सचिव रीढ़ की भूमिका के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य संपादित करता है। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति जैसी कार्यालय आधारित प्रणाली हमारे कार्य प्रकृति के अनुकूल एवं अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी को भी वाहन भत्ता, मोबाइल फोन तथा सीयूजी सिम उपलब्ध कराने के लिए उचित आदेश जारी किए जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की सेवा नियमावली में संशोधन कराया जाए। अमरोहा विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, ग्राम पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद सिंह ने खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग को ज्ञापन सौंपा। पवित्र चौहान, प्रियांशु वर्मा, विवेक यादव, योगेश कुमार, सत्येंद्र सिंह ने विकासखंड गजरौला में बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार, गौरव कुमार, अर्चना सैनी, मंजुला चौहान, पल्लवी आदि ने विकासखंड जोया में सचिवों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र त्यागी, नेपाल सिंह, अमरजीत सिंह, नीरज सिंह, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें