फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन तहसीलों में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का काम पूरा

Sat, 06 Dec 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स की कड़ी मॉनिटरिंग व अथक प्रयासों से जिले में तीन तहसीलों में मतदाता सूची के गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नौगांवा सादात, हसनपुर व अमरोहा तहसील क्षेत्र में मतदाता गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। उपलब्धि के साथ ही अमरोहा जिले ने प्रदेश के जिलों में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि धनौरा में भी डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूरा होने को है।
डीएम ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, सहायक अधिकारियों और गणना प्रपत्र वितरण, संकलन व ऑनलाइन करने में लगे कार्मिकों को समय से पहले कार्य पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने तहसील क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक अधिकारियों की मेहनत की प्रशंसा भी की। कहा कि नौगांवा सादात एवं हसनपुर व अमरोहा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विशेष गणना प्रपत्र पुनरीक्षण 2026 के कार्य को जिले में सबसे पहले पूरा करने पर डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम गरिमा सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें