फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावली को लेकर अधिवक्ता व राजस्वकर्मी के बीच धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। राजस्व पत्रावली को लेकर अधिवक्ता व कर्मचारी के बीच धक्का मुक्की हो गई। आरोप है कि गुस्साए अधिवक्ता ने कर्मचारी को धक्का दे दिया। धक्का लगने से नीचे गिरे कर्मचारी के कूल्हे में चोट आई है। मामले की जानकारी होने पर बार एसोसिएशन व एसडीएम के बीच हुई वार्ता में मामले का पटाक्षेप हो गया है। किसी भी पक्ष की ओर से कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील में कार्यरत एक अधिवक्ता किसी पत्रावली के संबंध में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में गया था। बताया जाता है कि इस पत्रावली का निस्तारण काफी दिनों से नहीं हो पाया था। आरोप है कि इसको लेकर अधिवक्ता व कर्मचारी के बीच विवाद होने लगा। अधिवक्ता पर कर्मचारी को धक्का देने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि धक्का लगने से कर्मचारी नीचे गिर गया और उसके कूल्हे में चोट आई है। मामला तूल पकड़ने से पहले ही बार एसोसिएशन व एसडीएम अरुण कुमार के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान कर्मचारी का उपचार कराए जाने पर सहमति बन जाने पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें