फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीसीएम की टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी, दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। इससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब तीन बजे वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पास हुई। दिल्ली की ओर से आ रही स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। हादसे में रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी महेंद्र सिंह चहल घायल हो गए, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में रिटायर दरोगा बताए जा रहे हैं। वह हरिद्वार से स्नान कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कार पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने भागते वाहन का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को जोया स्थित अस्पताल भिजवाया। बाद में क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस फरार डीसीएम चालक की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें