फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी और बाइक की टक्कर में महिला व मासूम बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मनौटा पुल के पास सोमवार की शाम चार बजे के करीब बाइक और स्कूटी की टक्कर होने से बाइक सवार महिला बच्चे के संग घायल हुई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय घायल महिला पति संग रिश्तेदार के घर से दावत खाकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

घायल महिला निकत परवीन कोतवाली क्षेत्र के मछरई गांव निवासी कफील अहमद की पत्नी है। सोमवार को कफील अपनी पत्नी निकत परवनी और तीन मासूम बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बावनखेड़ी रहने वाले रिश्तेदार के घर आयोजित दावत में शामिल होने गए थे। शाम चार बजे के करीब वापस लौटने के दौरान गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के पास सामने से आई स्कूटी से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में कफील की पत्नी निकत परवीन और एक वर्षीय मासूम पुत्र अहमद रजा घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें