फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्कूल, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दाखिला, कक्षा आठ के विद्यार्थियों की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल 10 फरवरी से खुल जाएंगे। हालांकि पहले दिन बुधवार को कक्षा आठवीं के छात्रों की स्कूल में पढ़ाई होगी। इसके लिए स्कूलों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। शासन के आदेश के अनुसार पचास फीसदी बच्चे ही स्कूल आ सकेंगे। दरअसल सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग दिनों में कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी है। वहीं मंगलवार से कक्षा नौ से इंटर तक के स्कूल पूरी क्षमता से शुरू हो गए हैं। इसके लिए अभिभावकों की सहमति पत्र के बाद दाखिला मिला। यह व्यवस्था आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि अब कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल में पठन-पाठन शुरू होगा। हालांकि कोविड 19 के नियमों का पालन जरूरी है। बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाईस्कूल और मान्यता प्राप्त स्कूलों में तैयारी की गई। कक्षाओं में सीटिंग प्लान में बदलाव किया गया। दरअसल छात्रों के बीच की दूरी छह फीट की होनी चाहिए। बीएसए चंद्रशेखर ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। मानक के अनुरूप छात्रों की पढ़ाई करनी है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को दाखिला से पहले तापमान मापा जाए। इसके बाद ही स्कूल आने की इजाजत मिले। उन्होंने कहा कि प्रार्थना के लिए कक्षाओं में इंतजाम कराएं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में पूरी क्षमता के साथ मंगलवार से कक्षा नौ से इंटर तक की पढ़ाई शुरू हो गई है हालांकि पहला दिन होने से छात्रों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें