फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,367 गर्भवती महिलाओं की जांच, 60 हाई रिक्स प्रेग्नेंसी में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान मंगलवार को मुन्नी देवी हॉस्पिटल में आयोजित हुआ। हिमोग्लोबिन, खून, शुगर का स्तर, ब्लड प्रेशर, वजन की जांच हुई। जिले में कुल 1,700 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करना है जिसमें 1,367 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। हाई रिस्क श्रेणी में 60 महिलाएं चिन्हित हुई। गर्भवती महिलाओं को आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम की गोली दी गई। एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि प्रत्येक नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाती है। संभावित जटिलता वाले प्रसव का चिन्हांकन किया जाता है। इसका मकसद है महिलाओं को बेहतर जानकारी देना है। अच्छा पोषण से खून की कमी नहीं होती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अफ्शा जैदी ने बताया कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसमें एक से नौ माह की गर्भवती की ब्लड, यूरिन, हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। साथ ही निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मुफ्त में जांच की गई। इस दौरान जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मोहम्मद याकूब अली, जिला परिवार नियोजन प्रबंधक सरिता कनौजिया, डीसीपीएम मुकर्रब हुसैन, एहसान अली, फैसल अनवर, मोहम्मद सोहेल, विपुल कुमार, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें