फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटेलाइट से जुड़ेगी नगर पालिका, ड्रोन से खिंच रहा शहर का खाका

Mon, 29 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
sac - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अमरोहा सैटेलाइट से जुड़ेगी। ड्रोन कैमरों से शहर का खाका खींचा जा रहा है। नगर की गली से लेकर मोहल्ले व चौराहे तक कैमरों में कैद किए जा रहे हैं। प्रत्येक घर से लेकर सड़कों के ढलान तक का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। जाम के प्वाइंट, प्रत्येक नाला व नालियों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रक्रिया निपटने के बाद पूरा डाटा पालिका की वेबसाइट पर लोड होगा। इसके बाद कोई भी शख्स अपनीगली से लेकर घर तक की लोकेशन घर बैठकर देख सकेगा। 
जब से अमरोहा जिला बना है तब से विकास दर विकास हो रहा है। ऐसे में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भी तमाम आबादी बढ़ गई है, जिसका रिकार्ड अब तक पालिका में नहीं था।

31 हजार घर ही उसके रिकार्ड में दर्ज हैं, जिनसे वह गृहकर वसूल रही है, लेकिन अब पालिका को सैटेलाइट से जोड़ने की तैयारी हो रही है। इसलिए पालिका प्रशासन दोबारा से अपनी हद में बने घर, सड़कें, संपत्ति आदि का सर्वे करा रही है। ड्रोन कैमरों से पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गली, मोहल्ले, चौराहे, ढलान, घर, खाली भूमि, जलभराव के प्वाइंट, जाम के प्वाइंट आदि का ब्यौरा जमा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो सर्वे का कार्य तेज गति से चल रहा है, जो कुछ ही दिन बाद पूरा हो जाएगा। इसके बाद पूरे रिकार्ड को पालिका की वेबसाइट बनाकर लोड किया जाएगा। इसके लोड होने के पश्चात कोई भी शहरी अपनी जगह व मोहल्ले की जानकारी ले सकेगा। इतना ही नहीं उसके रिश्तेदारों, परिचितों व दोस्तों को भी घर खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक क्लिक करते ही पूरा नक्शा उनके सामने आ जाएगा। 

घरों की संख्या संग बढ़ेगी पालिका की आमदनी 
अमरोहा। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सर्वे का काम हो रहा है। लाजमी है कि इस बार पालिका क्षेत्र में घरों की संख्या बढ़ेगी। अगर घर बढ़ेंगे तो पालिका की आमदनी में भी इजाफा होगा। क्योंकि घरों का चिन्हीकरण होने के बाद नगर पालिका प्रशासन उन पर गृहकर का निर्धारण करेगा। इसके वसूलने पर आमदनी खुद ही बढ़ जाएगी।

जाम में नहीं फंस सकेंगे लोग
अमरोहा। ड्रोन कैमरों द्वारा शहर की फोटोग्राफी की जा रही है। इसमें जाम के प्वाइंट व चौराहे भी चिन्हित किए जा रहे हैं। पालिका के सैटेलाइट से जुड़ते ही बाहर से आने वाले लोग जाम के प्वाइंट व चौराहों से निकलने की बजाय दूसरे रास्तों से गुजरकर मंजिल तक पहुंच जाएंगे। 

सरकारी बिल्डिंग पर भी लगेगा गृहकर
अमरोहा। नगर पालिका के इलाके में तमाम सरकारी कार्यालय हैं, जिनसे गृहकर नहीं वसूला जाता है। लेकिन नए सर्वे के बाद जब पालिका पूरा ब्योरा वेबसाइट पर लोड कर देगी तो उसने सरकारी दफ्तरों से भी कर लगाने का फैसला लिया है। 


जल्द ही अमरोहा पालिका सैटेलाइट हो जाएगी। क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से फोटोग्राफी कराई जा रही है। किसी तरह की चीज नहीं छोड़ी जा रही है। वेबसाइट पर ब्योरा लोड होते ही कोई भी व्यक्ति अपना घर व रास्ते कहीं भी बैठकर देख सकता है। अफसर परवेज, पालिकाध्यक्ष।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें