फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार

Sun, 27 Oct 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगाें को लेकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। वहीं, डीएम को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश के 2 लाख सफाई कर्मचारी, पत्रवाहक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग कर रहे हैं। नवीन पेंशन स्कीम एक छलावा और शेयर बाजार पर आधारित व्यवस्था है। पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, अधिकारी इस व्यवस्था से पूरी तरह से निराश हैं, क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में पेंशन मिलती है। पुरानी पेंशन उनके बुढ़ापे की लाठी है।नवीन पेंशन स्कीम में न तो कर्मचारी के हित और न ही सरकार के हित में है। उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। इस दौरान हितेश कुमार, चंद्रसेन, विजयपाल, महेश कुमार, रूपचंद, पवन सिंह, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें