फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Sun, 27 Oct 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। घर से निकले बाइक सवार पिंटू (32) को ट्रक के चालक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक पिंटू रहरा थानाक्षेत्र के जेबड़ा गांव के रहने वाला थाा। उनके परिवार में पत्नी संतोष के अलावा चार बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक पिंटू गांव-गांव बिसात खाना कॉस्मेटिक के समान की फेरी लगता था। शनिवार की शाम गांव से किसी जरूरी काम के लिए रहरा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रहरा-हसनपुर रोड स्थित दौरारा गांव के ईंट भट्ठे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिंटू की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें