फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के बाद हो निस्तारण: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर वीरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों की शिकायत सुनीं। इस दौरान कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कमिश्नर ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद स्थलीय निरीक्षण होना चाहिए और दोनों पक्षों को सुनने के बाद शिकायत का निस्तारण होना चाहिए। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कमिश्नर के सामने राजस्व विभाग की 14 शिकायतें, पुलिस विभाग की आठ शिकायतें, विकास विभाग की छह शिकायतें, खाद्य आपूर्ति विभाग की चार शिकायतें और चौदह अन्य शिकायतों समेत कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से पांच शिकायतों का कमिश्नर से मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि भूमि या चकरोड संबंधित शिकायतों को हल्के में न लें। ऐसी शिकायतें बड़ी ही गंभीर होती हैं। उनका स्थलीय निरीक्षण और दोनों पक्षों से वार्ता बहुत जरूरी होती है। हवाहवाई निस्तारण न किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कहा कि किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को डाटा चेक कराया जाए। पात्र किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए। यदि इसमें कोई तकनीकी त्रुटि है तो उसे शीघ्र ही दूर कराएं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विजय शंकर, सीओ कुलदीप कुकरेती, तहसीलदार अर्चना शर्मा, एएआई वेद सिंह, बिजली एसडीओ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें