फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल बवाल सरकार की नाकामी : प्रदीप नरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संगठन सृजन अभियान के तहत जोया के हरियाना गांव में आयोजित बैठक में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

कहा कि संभल बवाल उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी का उदाहरण है। आज बीजेपी के विधायक भी सरकार की बुराई कर रहे हैं। विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ज्यादा तानाशाही का उदाहरण नहीं हो सकता। आम आदमी अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रहा है। बीजेपी वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करते हैं। उन्हाेंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का घोर अपमान किया, वह पूरे देश ने देखा। यह अपमान देश में रहने वाले बाबा के करोड़ों अनुयायियों का है। आए दिन उत्तर प्रदेश में मर्डर, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान नौकरी मांग रहे हैं तो उनपर सरकार लाठियां बरसा रही है। बहन-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में दंगे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को धार्मिक आधार पर बांटने की बात करती है। सरकारों का काम लोगों की समस्याओं को हल करना है न कि बढ़ाना। कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जन समस्याओं को उठाना है। उनका हल करना है। मोदी सरकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए उचित जगह की व्यवस्था नहीं कर पाई। ऐसा नहीं करके उनका भी अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें