फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई पुलिस से भिड़े, पांच सौ पर रिपोर्ट

Sun, 22 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावां सादात में मौलाना जावेद अब्दी के प्रत्याशी बनने के बाद कस्बे में पहुंचे पर अचार संहिता का उल्लंघन कर जुलूस निकालते सपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से नौगावां विधानसभा सीट के प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार जनपद की सीमा में घुसते ही मौलाना जावेद आब्दी और समर्थकों ने आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। कई वाहनों का काफिला और सैकड़ों समर्थक उनके साथ चलते रहे।
विज्ञापन


स्वागत के लिए पंचेतानी गेट पर झंडे और बैनर लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इससे हंगामा खड़ा हो गया। आब्दी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सपा प्रत्याशी गाड़ी से उतरकर रिक्शे में बैठ गए। इसके बाद नियमों की धज्जियां उड़ाकर रोड शो निकाला गया। देर रात पुलिस ने आचार संहिता उल्‍लंघन में चार-पांच सौ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शनिवार की दोपहर दिल्ली से सपा प्रत्याशी ने ब्रजघाट पर जनपद की सीमा में एंट्री की। यहां पहले से ही उनके इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उनके पीछे 15-20 वाहनों का काफिला हो गया। हाईवे पर गाड़ियां फर्राटे भरने लगीं। आचार संहिता का उल्लंघन देख गजरौला पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तीन वाहन सीज कर दिए। हालांकि आब्दी उन्हें अपने काफिले की न बताकर रवाना हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, नौगावां सादात में पंचेतानी गेट पर कार्यकर्ता सपा के बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दरम्यान पहुंची पुलिस ने उनसे झंडे और बैन छीने तो समर्थक आपा खो बैठे। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगे। खींचतान तक की नौबत आ गई। जैसे तैसे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। 

थोड़ी देर बाद ही सपा प्रत्याशी का काफिला वहां पहुंचा तो समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर व नारे लगाने लगे। भीड़ को देखते हुए यहां से सपा प्रत्याशी रिक्शे पर बैठ गए। इनके पीछे बाइक सवार सैकड़ों लोग थे, जबकि उसके बाद गाड़ियों का काफिला था। आचार संहिता की किसी को परवाह नहीं थी।

पुलिस भी सबकुछ शांत होकर देख रही थी। किसी ने टोकने तक को जहमत नहीं उठाई। रोड शो करते हुए निकले आब्दी कस्बे के मोहल्ला बुधबाजार, नई बस्ती, बीलना व बीलनी गांव में घूमे। देर रात नौगावां सादात थाना प्रभ्‍ाारी एसके सिंह ने बताया कि आचार संहिता उल्‍लंघन के मामले में चार-पांच सौ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें