फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने दिया झटका, अशफाक ने पकड़ा रालोद का हाथ

Thu, 19 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
दिल्ली में रालोद सुप्रीमो के साथ पार्टी में शामिल होते विधायक अशफाक अली खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में बदले तेजी से घटनाक्रम के साथ ही नौगावां सादात विधानसभा सीट पर पल-पल रंगत बदलती रही। सीट पर सपा में मचे सियासी घमासान के बीच पहले सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व में घोषित प्रत्याशी विधायक अशफाक अली खां का टिकट काटकर मौलाना जावेद आब्दी को टिकट और पार्टी का सिंबल दे दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज अशफाक अली खां ने गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचकर रालोद का दामन थाम लिया। उन्होंने दावा किया है कि नौगावां से रालोद ने उन्‍हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। हालांकि रालोद की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

नौगावां विधानसभा सीट पर सपा कार्यकर्ताओं के लिए बुधवार का दिन काफी हैरत भरा रहा। लखनऊ और दिल्ली से आने वाली खबरें उन्हें असमंजस में डाले रहीं। पूरे दिन आशा और निराशा के भाव उनमें तैरते रहे।
विज्ञापन


सीट पर मचे सियासी घमासान के बीच पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौगावां सादात सीट पर पूर्व में घोषित विधायक अशफाक अली खां की टिकट काटकर यहां से मौलाना जावेद आब्दी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। टिकट कटने की जानकारी के बाद लखनऊ में जमे अशफाक अली खां देर शाम दिल्ली पहुंच गए।

वहीं रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और महासचिव जयंत चौधरी से मुलाकात की। बातचीत के बाद वो रालोद में शामिल हो गए। पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें नौगावां सादात से टिकट देने के साथ ही सिंबल भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें