फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तख्ता पलट को पर्यवेक्षकों की मीटिंग में सपाई एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी का तख्ता पलट के लिए अमरोहा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव के दूतों ने जिले के नेताओं और जिपं सदस्यों का मन टटोला। पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे एमएलसी संजय लाठर और विधायक नईमुल हसन ने सपा नेताओं और सदस्यों से वार्ता की। पर्यवेक्षकों की इस मीटिंग में सपा नेताओं ने तख्ता पलट के लिए एकजुटता दिखाई। दोनों नेता अपनी रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

26 फरवरी 2018 को हुए अविश्वास प्रस्ताव वोटिंग में 28 में से 15 सदस्यों ने सरिता चौधरी का समर्थन कर रेनू चौधरी का तख्ता पलट कर दिया था। करीब ढाई महीने से अब दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए रेनू चौधरी का खेमा सक्रिय है। जिपं अध्यक्ष सरिता चौधरी और उनके पति भूपेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता में विधायक महबूब अली पर निशाना साधकर पर्दे के पीछे चल रही कुर्सी कब्जाने और बचाने की लड़ाई को सार्वजनिक कर दिया। वहीं जिले के सपाइयों की आपसी खींचतान और कलह सपा मुखिया के दरबार में पहुंचा। जहां एक दूसरे पर तख्ता पलट में साथ न देने का आरोप भी लगाया गया। शनिवार को तख्ता पलट के लिए वास्तविक स्थिति जानने, सपा नेताओं का मन टटोलने और उन्हें एकजुट करने के लिए अखिलेश यादव के दूत के रूप में एमएलसी संजय लाठर और विधायक नईमुल इस्लाम अमरोहा पहुंचे। बिजनौर रोड स्थित एक होटल में जिले के दिग्गज सपाइयों की मीटिंग हुई। सभी ने एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए रेनू चौधरी के साथ देने की बात कही। प्रभारी संजय लाठर ने बताया कि सभी सपाई रेनू चौधरी के साथ हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें