फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : 62 शिकायतों में से महज छह का ही निस्तारण

Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का जल्द निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप, जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी द्वारा पूर्व दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लिया। कई शिकायतें लंबित रहने व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत सुनते हुए डीएम ने कहा कि पूर्व में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नहीं हो पा रहा है। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कहा कि चकबंदी विभाग की शिकायतें अधिक आ रही हैं। जिन ग्रामों में ज्यादा शिकायत हैं।
विज्ञापन

उनमें चकबंदी विभाग के अधिकारी कैंप कर शिकायतों का निस्तारण करें। पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाएं और यूनिट बढ़ाने की जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हो रहे हैं उन पर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर चकरोड तालाब आदि पर कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सीएमओ डॉ.सत्यपाल सिंह, सीओ दीप कुमार पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें