फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रॉस कंट्री दौड़ में सलोनी और योगेंद्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल विभाग ने स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पाने वाले खिलाड़ियाें को डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ओपन प्रतियोगिता के तहत रविवार को महिलाओं के लिए तीन किमी व पुरुषों के लिए पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई। महिलाओं की क्रॉस कंट्री दौड़ में सलोनी पहले, रौनक दूसरे, सोफिया परवीन तीसरे, वाणी चौथे, लक्षिका पांचवें व लवजीत छठवें और पुरुषों की क्रॉस कंट्री दौड़ में योगेंद्र सिंह पहले, मंजीत सिंह दूसरे, मनोज कुमार तीसरे, मनीष कुमार चौथे, कासिब पांचवें व कार्तिक छठवें स्थान पर रहे। 12 वर्षीय बालक की 400 मीटर दौड़ में आरंभ पहले, काव्यांश दूसरे व अयान तीसरे, बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में लक्षिका पहले, वाणी दूसरे व आयुषी तीसरे स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में रफत अली खान, डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, ओमकारी गुर्जर, देवेन्द्र सिंह, रनदीप सिंह शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों डीएम निधि गुप्ता वत्स, एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें