फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 547 नामांकन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
डीएम व एसपी राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण करते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार से शुरु हो गई। चार पदों के लिए कुल 547 नामांकन पत्र बिके। जिसमें ग्राम प्रधान के 387, ग्राम पंचायत सदस्य के 88, बीडीसी सदस्य के 62 और जिला पंचायत सदस्य के 10 पर्चे शामिल हैं। पहले दिन हसनपुर ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदने कोई नहीं आया। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट में बिक्री शुरू हुई। जिला पंचायत सदस्य के लिए 10 नामांकन पत्र बिके। अब नामांकन पत्रों की बिक्री 30 मार्च से शुरु होगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को ब्लॉक और कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से शुरु हुई। जिला पंचायत सदस्य के कुल 27 वार्ड हैं। कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या चार से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहला दिन होने से अधिकांश लोगों को जानकारी देर से मिली। दोपहर 12 बजे के बाद नामांकन पत्र के खरीदने के लिए आएं। प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कुल 10 नामांकन पत्र खरीदें। वहीं अमरोहा और जोया के बीडीओ कार्यालयों में गहमा गहमी रही। प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने ब्लॉक कार्यालय में कतार में खड़े होकर नामांकन पत्र खरीदा। शाम तक प्रत्याशी और उनके समर्थक कार्यालय में आते रहे। नामांकन पत्र के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक ब्लॉक कार्यालय में उमड़ आएं।
विज्ञापन

अमरोहा
ग्राम पंचायत सदस्य----1
बीडीसी सदस्य----------2
ग्राम प्रधान-------------50
जोया
ग्राम पंचायत सदस्य----36
बीडीसी सदस्य----------26
ग्राम प्रधान--------------198
गजरौला
ग्राम प्रधान-----------44
बीडीसी सदस्य-------7
धनौरा
ग्राम प्रधान--------9
बीडीसी सदस्य----1
गंगेश्वरी
ग्राम प्रधान------------136
ग्राम पंचायत सदस्य--51
बीडीसी-----------------28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें