फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प में लापरवाही 127 शिक्षकों सहित 150 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्कूलों के लिए चलाए जा रहे आपरेशन कायाकल्प में लापरवाही बरतने के मामले में बेसिक शिक्षाधिकारी ने जनपद के 127 शिक्षकों सहित 150 का वेतन पर रोक लगा दी है। इसमें 127 शिक्षक, नौ बीईओ, नौ ऑपरेटर और पांच डीसी शामिल है। सभी को पांच दिन की मोहलत दी गई है, वरना विभागीय कार्रवाई भी होगी। बीएसए की कार्रवाई के बाद शिक्षक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के तहत सौंदर्यीकरण और अन्य काम करवाए जा रहे हैं। सभी स्कूलों में विद्युत कनेक्शन भी अनिवार्य है। इसके लिए विभाग ने कुछ पैरामीटर्स बनाए हैं। इसमें रंगाई पुताई, पेयजल, शौचालय, फर्श, रैंप, चार दिवारी, रसोई घर आदि काम कराए जाने हैं। सख्ती के बाद भी शिक्षक व विभागीय लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लिहाजा जिले के हसनपुर, गजरौला, धनौरा, हसनपुर अमरोहा सहित नौ खंड शिक्षा अधिकारी, 9 ऑपरेटर, 127 शिक्षक और पांच डीसी सहित 150 का वेतन रोका है।
खंड शिक्षाधिकारी राकेश गौड़ ने स्कूलों का निरीक्षण किया था। जिसमें 27 स्कूलों में 14 पैरामीटर्स पूरे नहीं मिले। इस सभी इंचार्ज अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों द्वारा लापरवाही बरतना पाया गया। लिहाज सभी 27 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। बीएसए ने बताया कि सभी को पांच दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी स्कूलों में कार्य मुकम्मल नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें