नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र के बोरा बोली गांव में साजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को एसपी लखन सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने वारदात के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
एसपी ने थाना प्रभारी और जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों को जरूरी साक्ष्य एकत्र करने और सभी पहलुओं की गहनता से जांच करने को कहा। उन्होंने घटना के सफल अनावरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांव निवासी बब्बू खां की 18 वर्षीय बेटी साजिया 20 अक्तूबर को घर से लापता हो गई थी। वह घर से एक लाख रुपये और जेवर लेकर निकली थी। शुक्रवार देर रात उसका शव बोरा बोरी गांव से आधा किलोमीटर दूर रामगंगा पोषक नहर में मिला था। आरोप है कि मुंह दबाकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका गया था। मामले में पुलिस ने साजिया की बड़ी बहन के चचेरे देवर सरफराज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।