फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसआईटी ने संभाली आईडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की पांच ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाली आईडी हैक कर 1820 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मामले की जांच शनिवार को एसआईटी ने संभाल ली। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम जांच करेगी। इसमें साइबर थाना प्रभारी, डिडौली थाना प्रभारी, धनौरा थाना प्रभारी और साइबर सेल का एक हेड कांस्टेबल शामिल है। फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त कराने की कार्रवाई शासन स्तर पर चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित सभी आईडी बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत में सचिव की आईडी हैक कर छह और सात अक्तूबर को 498 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। इनमें दूसरे राज्यों के लोगों के प्रमाणपत्र भी शामिल थे। सचिव को आईडी खोलने पर क्रम संख्या में अंतर दिखा तो उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने 13 अक्तूबर को सूची सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को पत्र भेजा। जांच में सभी प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।
जांच का दायरा बढ़ने पर धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर, बाखरपुर, मोहम्मदी और सैदपुर ग्राम पंचायतों की आईडी से भी 1322 फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने का पता चला। इस तरह पांच ग्राम पंचायतों से कुल 1820 प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने एसआईटी गठित कर जांच सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार को सौंपी है। टीम आईडी के इस्तेमाल के तरीके, हैकिंग और फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। एसपी ने बताया कि टीम जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें