सेक्स रैकेट के सरगना आफाक बाकरी के ठिकानों को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम तार से तार जोड़ने की जुगत में अमरोहा में फैली होने की पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। गजरौला में भी हाइवे पर स्थित होटलों में दिल्ली क्राइम ब्रांच के सादे कपड़ेेे में अधिकारियों के होने की भी जानकारी मिल रही है। गुरुवार को खुफिया विभाग ने होटलों में पड़ताल की है।
देह के इस कारोबार को बड़ा खुलासा होने के बाद से ही दिल्ली क्राइम ब्रांच की जनपद अमरोहा पर नजर है। क्योंकि आफाक बाकरी अमरोहा जनपद के हसनपुर-संभल मार्ग पर स्थित उझारी गांव का रहने वाला है। उझारी में उसकी आलीशान कोठी भी है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने उझारी पहुंची थी।
नेशनल हाइवे पर स्थित गजरौला के होटलों में कहीं आफाक बाकरी के इस काले धंधे के तार तो नहीं जुड़े हैं। इसको लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच के गजरौला आने की कई दिनों से सूचनाएं मिल रही हैँ। बुधवार को दिल्ली पुलिस के गजरौला के होटलों में ठहरने की जानकारी पर बृहस्पतिवार को खुफिया विभाग ने होटलों में जांच पड़ताल की है।
विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार होटलों में दिल्ली क्राइम ब्रांच की कोई टीम होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी निगाह जमाए है। दिल्ली पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को भानपुर फाटक के निकट नेशनल हाइवे पर एक बड़े होटल में छापे की अफवाह फैली रही। लोगों में चर्चा रही कि होटल में दिल्ली पुलिस ने छापा मारी की है लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।