फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लंबीकूद में सचिन, अजयपाल और मोहम्मद कैफ प्रथम

Sat, 27 Sep 2025 11:15 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के ​शिव इंटर कॉलेज में ऊंची कूद लगाता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गजरौला। संकुल स्तरीय खेलकूद के तीसरे दिन लंबीकूद, ऊंचीकूद और गोलाफेंक की प्रतियोगिता कराई गई। लंबीकूद में सचिन, अजयपाल व मोहम्मद कैफ, ऊंचीकूद में देव, मन मोहन व नितिन और गोलाफेंक में वंश चड्ढा, शुभमन व मयंक पहले स्थान पर रहे। शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गगन अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिव इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सब जूनियर वर्ग में लंबीकूद में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के सचिन पहले व नेहा मेमोरियल इंटर कॉलेज के सचिन दूसरे, ऊंचीकूद में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के देव कुमार पहले व शिव इंटर कॉलेज के मनु दूसरे, चक्का फेंक में सैंट सैफ इंटर कॉलेज के आरब पहले व एचसीएम इंटर कॉलेज के वंश चड्ढा दूसरे और गोला फेंक में एचसीएम इंटर कॉलेज के वंश चड्ढा पहले, सैट सैफ इंटर कॉलेज के देवांश दूसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में लंबीकूद में सैंट सैफ इंटर कॉलेज के अजयपाल पहले व सिद्धार्थ इंटर कॉलेज के सीताराम दूसरे, ऊंचीकूद में यश पब्लिक इंटर कॉलेज के मनमोहन पहले व जेपी इंटर कॉलेज चकनवाला के हनी दूसरे, चक्का फेंक में सैंट सैफ इंटर कॉलेज के अजयपाल पहले व इसी कॉलेज के प्रशांत दूसरे, गोलाफेंक में कमलेश गिल इंटर कॉलेज के शुभमन पहले व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

भालाफेंक में प्रदीप व चक्काफेंक में अक्षित ने मारी बाजी
सीनियर वर्ग में लंबीकूद में सैंट सैफ के मोहम्मद कैफ पहले व राजकीय हाईस्कूल खुंगावली के नितिन दूसरे, ऊंचीकूद में राजकीय हाईस्कूल खुंगावली के नितिन पहले व मोहम्मद कैफ दूसरे, भालाफेंक में नेहा मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रदीप पहले व शिव इंटर कॉलेज के शिवम दूसरे, चक्का फेंक में किसान आदर्श इंटर कॉलेज खादगुर्जर के अक्षित पहले, सैंट सैफ इंटर कॉलेज के नितिन दूसरे और गोलाफेंक में कमलेश गिल इंटर कॉलेज का मयंक पहले व शिव इंटर कॉलेज के शिवम दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत डॉ.रवि भूषण शर्मा ने की। निर्णायक मंडल में ज्ञानेश कुमार, ब्रजेश कुमार व नरेंद्र कुमार रहे। खेल शिक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पहले व दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों का चयन जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें