फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने ब्रेनवेव्स क्रिकेट एकेडमी, हापुड़ को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजों ने ब्रेनवेव्स की टीम को 134 रन पर समेट दिया, फिर अंश गौतम और साहिब पाशा की नाबाद साझेदारी की बदौलत 28.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रेनवेव्स की शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद शान ने पीयूष कटारिया और आदित्य कुमार को बिना खाता खोले आउट किया, जबकि हर्षित पाल एक रन ही बना सके। टीम ने 14 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद नितिन ने 115 गेंदों में दो चौकों की मदद से 62 रन की जुझारू पारी खेली। हर्ष सिंह ने 27 और अमन राज सिंह ने 18 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 38.5 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। रुक्मणी की ओर से मोहम्मद शान और सेहरान ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आजाद सिंह को दो तथा मोहम्मद सुभान और अंश गौतम को एक-एक विकेट मिला।
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने भी शुरुआती चार विकेट 64 रन पर गंवा दिए। इसके बाद अंश गौतम और साहिब पाशा ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। अंश गौतम ने 45 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए, जबकि साहिब पाशा ने 43 गेंदों में चार चौकों के सहारे नाबाद 26 रन की पारी खेली। टीम ने 28.2 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। ब्रेनवेव्स की ओर से नितिन ने सात ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें