फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुरादाबाद को हराकर रुक्मणि क्लब मेरठ सेमीफाइनल में

Thu, 19 Dec 2024 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
बछरायूं में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाते हुए  मेरठ का बल्लेबाज। स्रोत : आयोजक - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। कस्बे में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें रुक्मणि क्लब मेरठ की टीम ने मुरादाबाद को 45 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ी साजिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर मेरठ के कप्तान अभिषेक ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेरठ की शुरुआत अच्छी रही। मेरठ के ओपनर बल्लेबाज रजत ने शर्मा ने 14 गेंदों पर 42 रन बना लिए। वहीं, उत्तराखंड की ओर से रणजी ट्राॅफी खेल चुके विजय शर्मा ने भी 23 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। मेरठ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गई। मुरादाबाद के गेंदबाज कृष्णा यादव, हसीब और संयम ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम की शुरुआत खराब रही। पहले तीन बल्लेबाज सिर्फ 30 रन पर ही आउट हो गए। वहीं, पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई। मुरादाबाद की ओर से फैसल ने 39 और हसीब ने 25 रन बनाए। मेरठ की ओर से साजिद, विकास व सूर्या ने तीन-तीन विकेट लिए। मेरठ की टीम इस जीत के साथ प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई। साजिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बृहस्पतिवार को ए-24 मुरादाबाद व मेरठ के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें