मिनी स्टेडियम में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और द आर्यंस के बीच खेला गया। इसमें रुक्मणी ने द आर्यंस को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। रुक्मणी के सिहरन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि द आर्यंस के मानित चौधरी को बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दिया गया। विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डीसीए और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। द आर्यंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 120 रन बनाए। टीम के लिए मानित चौधरी ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली, जबकि उजैफ ने किसी और उजैर ने 25-25 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए सिहरन ने दो विकेट झटके। जबकि अरबाज, कैफ, नितिन और हसन ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 23 ओवर में आठ विकट से मैच जीत लिया। टीम के लिए कैफ ने 36, साहिब पाशा ने 24, अरीब ने 34 व अनस ने 15 रन बनाए। टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए मानित चौधरी और सात्विक ने एक-एक विकेट लिया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने द आर्यंस को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। अंपायर की भूमिका शमशाद अली ने निभाई, जबकि सदाकत इस्कोर रहे। मुख्य अतिथि में रिजवान पाशा, इमरान पाशा, आसिफ अली, रजन असगर, सेंटी गुप्ता, निजाम अली ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान परवेज पाशा और मोहम्मद नूर भी मौजूद रहे।