रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू 32.2 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के नजरान ने 56 व आर्यन ने 29 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अब्दुल वहाब ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम के लिए छह विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान मोहम्मद कैफ ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल की।
टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ ने नाबाद 68, मोहम्मद अरीब ने 29 व साहिब पाशा ने नाबाद 23 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए गेंदबाजी में आतिफ खान ने दो विकेट लिए। मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अब्दुल वहाब को चुना गया। अंपायर अहमद रजा और मोहम्मद कौनैन रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, शिव कुमार रावत, तरुण चीमा, ओम दत्त शर्मा, नदीम अहमद, रोहित कुमार मौजूद रहे।