यह घटना अमरोहा देहात क्षेत्र के हुसैनपुरा गांव में हुई। बुधवार देर शाम गांव निवासी किसान राहुल के पिता धर्मपाल को गांव का ही विजेंद्र गाली दे रहा था। राहुल ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो विजेंद्र ने उसके सीने में चाकू मार दिया। जिससे राहुल जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी विजेंद्र घटना को अंजाम देकर भाग गया।
परिजनों ने लहूलुहान राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
मुरादाबाद के अस्पताल में राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में घायल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में विजेंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।