फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अदनान की गेंदबाजी के आगे पस्त हुई रुक्मणी एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए मुकाबले में गेंदबाजी में अदनान की धार और बल्लेबाजी में तुषार धारीवाल के तूफान के दम पर वुल्वरिन इलेवन ने रुकमणी क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुकमणी की टीम 28.4 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। जवाब में वुल्वरिन इलेवन ने 15.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

रुकमणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शैनिब ने 45 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए, जबकि देव ने 22 गेंदों में चार चौकों के सहारे 23 रन जोड़े। कैफ ने 24 और मो. कौनेन ने 20 रन का योगदान दिया। इसके बाद वुल्वरिन के गेंदबाजों ने शिकंजा कसना शुरू किया और रुकमणी का मध्यक्रम टिक नहीं सका।
अदनान ने अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को उलझाए रखा। छह ओवर के स्पेल में उन्होंने दो मेडन डालते हुए सिर्फ 23 रन दिए और पांच विकेट अपने नाम किए। सार्थक चौधरी और ओम सिंघल को दो-दो विकेट मिले, जबकि यश वशिष्ठ ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। नतीजा यह रहा कि रुकमणी की पूरी टीम 149 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वुल्वरिन इलेवन को शुरुआती झटकों के बाद तुषार धारीवाल ने संभाल लिया। उन्होंने महज 16 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के जड़ते हुए 46 रन बनाए। इसके बाद कासिम सैफी ने 20 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाकर मोर्चा संभाला। अर्श खान 13 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाकर उनके साथ डटे रहे। जतिन कुमार ने 12 और कप्तान अभय चहल ने 14 रन जोड़े। रुक्मणी की ओर से एमडी कामरान ने तीन और अक्षु बाजवा ने दो विकेट लिए, लेकिन वुल्वरिन की रफ्तार नहीं थमी। 15.5 ओवर में 154 रन बनाकर टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली। अदनान की घातक गेंदबाजी ने जीत की पटकथा लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें