फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : अंतिम चरण में 441 छात्रों को मिला दाखिला

Tue, 25 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

आरटीई यानी शिक्षा का अधिकार के तहत सोमवार को अंतिम चरण में लॉटरी खोली गई। इसमें जिले के 441 छात्रों को निशुल्क दाखिला मिला। वहीं, 64 आवेदनों में गलती मिलने पर उनको निरस्त कर दिया गया।
बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि सोमवार को कक्षा एक और कक्षा नर्सरी में दाखिले के लिए चौथी और अंतिम लॉटरी निकाली गई। चौथे चरण में पोर्टल पर कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 64 आवेदन गलत पाए गए। इसलिए सिर्फ 441 छात्रों को ही लॉटरी का लाभ मिल सका और दाखिला करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि 441 में से 344 छात्रों को उनके इच्छा के अनुसार स्कूल में दाखिला मिल सकेगा। वहीं, 97 बच्चों का लॉटरी सीट फुल होने के कारण लॉटरी में विद्यालय नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि आरटीई के तहत इस वर्ष के नए सत्र के लिए चार बार में लॉटरी निकाली गई थी, जिसमें यह अंतिम लॉटरी है। अब नए सत्र से बच्चे दाखिला लेकर पढ़ाई कर सकेंगे। सरकार द्वारा विद्यालय को आरटीई के अंतर्गत 4950 रुपये प्रतिवर्ष का शुल्क दिया जाएगा। वहीं, बच्चों के स्टेशनरी, यूनिफार्म, स्कूल बैग आदि के लिए अभिभावकों के खातों में पांच हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें