फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रियल एस्टेट कारोबारी से 77 लाख रुपये हड़पे, जान से मारने की धमकी

Wed, 15 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नोएडा निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने 13 बीघे जमीन का सौदा कर 77 लाख रुपये लेने के बाद बैनामा नहीं किया। उसने प्रॉपटी डीलर एवं रियल एस्टेट कारोबारी को ऑफिस में घुस कर जान से मारने की धमकी दी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार हाईवे किनारे धागा बनाने वाली फैक्टरी के निकट फार्म हाउस में रहते हैं। उनका कहना है कि उनकी निरवाना कंपनी प्रोपर्टी डीलर व रियल एस्टेट का काम करती है। उन्होंने और नोएडा के बादलपुर गांव निवासी चंद्रपाल सिंह नागर ने मिलकर हसनपुर तहसील क्षेत्र में जमीन खरीदी। वर्ष-2020 में चंद्रपाल सिंह नागर ने अपने हिस्से की 13 बीघे जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा। सौदा तय हो जाने पर उन्होंने 20 फरवरी-2020 से पांच अक्तूबर-2020 तक 90 लाख 50 हजार रुपये उसे दिए। 72 लाख रुपये नकद भी लिए थे। बैनामा कराने को कहा तो टाल मटोल करता रहा। पांच अगस्त 2021 को उसने कंपनी के खाते से 85 लाख वापस किए। उन्होंने उससे अपने नकद के पांच लाख और 72 लाख रुपये मांगे तो टाल मटोल करने के साथ ही जमीन बेचकर देने की बात कही। उसने जमीन बेच दी, लेकिन उनकी रकम नहीं लौटाई। वह 15 नवंबर 2024 को अपनी कंपनी के अन्य ऑफिस जो नगर में हाईवे किनारे एक होटल सामने कॉम्पलेक्स में है, उसमें बैठे थे, इस दौरान चंद्रपाल सिंह नागर अपने साथ तीन बदमाशों को लेकर आया। उसने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जिस पर अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चंद्रपाल सिंह व उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें