फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर बनाई आरपीएफ-जीआरपी की चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की अस्थायी चौकी बना दी गई हैं। जहां जीआरपी चौकी पर दरोगा सहित 14 का स्टाफ तैनात किया गया है, वहीं आरपीएफ की चौकी पर एसआई सहित सात कर्मी मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन

मेले में आने वाले अधिकांश श्रद्धालु वैसे तो अपने ट्रैक्टर ट्रॉली, कार, बाइक आदि वाहनों से पहुंचते हैं। इसके अलावा ट्रेनों से भी लाखों श्रद्धालु व व्यापारी मेले में आते जाते हैं। कांकाठेर रेलवे स्टेशन तिगरी गंगा मेले का निकटवर्ती स्टेशन है। मेले में आने जाने वाले श्रद्धालु व व्यापारी इसी स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं और व्यापारियों के साथ किसी तरह की वारदात न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर बनाई गई आरपीएफ की चौकी में एक दरोगा, दो मुख्य आरक्षी व चार सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। स्टाफ हरदोई, ऋषिकेश व शाहजहांपुर से आया है। इसके अलावा जीआरपी की चौकी पर एक दरोगा, पांच सिपाही, आठ मुख्य आरक्षी तैनात कर दिए गए हैं।




बनाए गए चार टिकट काउंटर

तिगरी गंगा मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं, व्यापारियों, दुकानदारों को कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने स्टेशन पर चार टिकट काउंटर खोले हैं। जिन पर 20 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया है। कांकाठेर स्टेशन मास्टर सचिन कुमार कश्यप का कहना है कि चारों काउंटर पर यहां ठहरने वाली ट्रेनों में सफर करने के लिए टिकट दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा गया है। पांचों टाॅयलेट सही करा दिए गए हैं। परिसर की साफ सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें